उत्तराखंड: ‘कुतुब मीनार’ फिल्म के मुहूर्त शॉट के मौके पर सीएम ने कही बड़ी बात

उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने की सरकार की कोशिशें अब रंग लाने लगी हैं।

उत्तराखंड में बहुत जल्द फिल्म ‘कुतुब मीनार’ की शूटिंग होगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर इंडियन सिनेफिले, फिल्म और मेन स्ट्रीम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं राज आशू और इस फिल्म के प्रोड्यूसर पंचम सिंह, निर्मला सिंह और मनोज वोहरा हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उत्तराखंड में ही की जानी है।

फिल्म का मुहूर्त शॉट के दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म निर्माताओं की रूचि पिछले कुछ वक्त में बढ़ी है। उत्तराखंड की प्राकृति और नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मकारों को अपनी तरफ खींचती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने भी सरल फिल्म नीति बनाई है।

सीएम ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए तीन दिन के अंदर अब इजाजत दी जा रही है। शूटिंग के दौरान प्रदेश के लोगों के सहयोग को भी फिल्म बनाने वालों ने काफी सराहा है। पिछले तीन सालों में राज्य में बॉलीवुड के अलावा कई साउथ की फिल्मों की भी शूटिंग हुई है। आपको बता दें कि ‘कुतुब मीनार’ के अलावा ‘जर्सी’ फिल्म के शूटिंग भी देहरादून में जल्द शुरू होने जा रही है। ये तेलगू फिल्म ‘जर्सी’ की ही रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.