देहरादून: IMA के पासिंग आउट परेड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ!

कोरोना महामारी से जूझ रहे देश में पिछले तीन महीने बहुत कुछ ऐसा हुआ जो शायद ही पहले कभी हुआ था। उसी तरह देहरादून में हर साल होने वाली IMA यानि इंडियन मिलिट्री अकादमी की पासिंग आउट परेड में बहुत कुछ इतिहास में पहली बार हुआ।

87 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड में मुंह पर मास्क लगाए परेड किया। महामारी की वजह से कैडेट्स के परिजन भी परेड में शामिल नहीं हो सके। आपको बता दें कि शनिवार को भारतीय थल सेना में 333 कैडेट्स शामिल हुए। परेड में 9 मित्र देशों से 90 जेंटलमैन कैडेट्स समेत देश-विदेश के कुल 423 जेंटलमैन कैडेट्स ने हिस्सा लिया। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने ने परेड का निरीक्षण किया। कैडेट्स को भारतीय सेना की शपथ दिलाई। उत्तराखंड के 31-31 कैडेट्स सेना में अफसर बने।

हमेशा पासिंग आउट परेड के बाद अफसरों को 15 से 20 दिन की छुट्टी दी जाती थी। उसके बाद ही उन्हें ड्यूटी ज्वाइन कराई जाती थी, लेकिन इस बार पास आउट कैडेट्स को अफसर बनने के 24 घंटे के भीतर तैनाती दी जा रही है। इसकी वजह ये है कि कोरोना के इस दौर में छुट्टी के बाद ट्रैवल करना सेफ नहीं।

इस साल से पहले परेड के लिए 10 ग्रुप बनाए जाते थे और दो कैडेट्स के बीच 0.5 मीटर की दूरी होती थी, लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से दो कैडेट्स के बीच में 2 मीटर की रखी गई। हर किसी को मास्क और हाथों में ग्लव्स पहनना अनिवार्य किया गया। ग्रुप को भी घटाकर 8 किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.