उत्तराखंड: देहरादून से अब इन शहरों के लिए भी शुरू होगी हवाई सेवाएं

अनलॉक 2 में छूट का दायरा और बढ़ गया है। इसी कड़ी में देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से धीरे-धीरे हवाई सेवाओं को विस्तार मिलना शुरू हो गया है।

खबरों के मुताबिक अब बेंगलुरू और हैदराबाद के लिए भी हवाई सेवाएं जल्द शुरू होंगी। इसका फायदा सबसे ज्यादा उन प्रवासियों को होगा जो इन शहरों में फंसे हुए हैं और अपने घर वापस नहीं जा पा रहे हैं। इन दोनों शहरों के लिए एयर इंडिया के विमान अपनी सेवा देंगे। आपको बता दें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए लिए प्लेन शुरू करने के लिए एयर इंडिया के चेयरमैन से अनुरोध किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 जुलाई से इन दोनों शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। दोनों शहरों के लिए हफ्ते में दो दिन ही फ्लाइट्स टेक ऑफ करेंगी। दोनों शहरों के लिए बुधवार और रविवार को फ्लाइट उपलब्ध रहेगी। हैदराबाद से फ्लाइट सुबह सात बजे उड़ेगी और सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर देहरादून पहुंचेगी। वहीं देहरादून से फ्लाइट सुबह 10:15 बजे बेंगलुरु लिए उड़ान भरेगी और दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर बेंगलुरु पहुंच जाएगी। जहां से दोपहर 2 बजे फ्लाइट हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 3 बजे विमान हैदराबाद पहुंचेगा।

आपको बता दें फिलहाल देहरादून एयरपोर्ट से एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट की उड़ानें नियमित तौर पर उड़ रही हैं। लॉकडाउन की वजह से इस साल 25 मार्च को हवाई सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। 25 मई से हवाई सेवाएं आंशिक तौर पर दोबारा शुरू हो गईं। अब धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.