कोरोना: उत्तराखंड के ये हैं वो इलाके जिन्हें पूरी तरह से किया गया सील, इन जगहों पर भूलकर भी ना जाएं

उत्तराखंड में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि सरकार और सख्त हो गई है। सरकार ने कई इलाकोंं को सील करवा दिया है।

देहरादून के चार इलाके, हरिद्वार के दो इलाके और नैनीताल में एक इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इन इलाके के लोगों को अब घर से निकलने की इजाजत नहीं है। बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।

आइए अब विस्तार से जानते हैं कि वो कौन से इलाके हैं, जिन्हें पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सबसे पहले बात करते हैं देहरादून की। देहरादून में भगत सिंह कॉलोनी, लक्खीबाग, कारगी ग्रांट जैसे इलाकों के साथ-साथ डोईवाला की केशव बस्ती और झबरवाला इलाके को सील कर दिया गया है।

अब बात हरिद्वार की। हरिद्वार में कोरोना वायरस के तीन मामले आने के बाद लोग दहशत में हैं। वहीं, पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। रुड़की में पनियाला, कलियर और मंगलौर का मलकपुर मोहल्ला पहले ही सील किया जा चुका है। ज्वालापुर के दो जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को प्रशासन ने पांवधोई इलाके को भी पूरी तरह सील कर दिया। जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक तक आवाजाही बिलकुल बंद है। ज्वालापुर में 2.5 लाख लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। वहीं, पनियाला गांव में 20 हजार की आबादी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा हरिद्वार के गैंडीखाता गुज्जर बस्ती को भी सील किया गया है, यहां 98 जमाती मिले थे।

अब बात करते हैं ऊधमसिंह नगर की। यहां पर कोरोना वायरस के चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यहां पर जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद रामपुर बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई। रुद्रपुर के जयनगर गुजरखत्ता में 6 जमातियों के पकड़े जाने के बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया। गांव में रहने वाले सभी लोग होम क्वारंटाइन हैं।

अब बात नैनीताल की। नैनीताल भी कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर सामने आया है। देहरादून के बाद यहां पर सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक 8 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा को चार सेक्टरों में बांटकर सील कर दिया गया। 28 गलियों के रास्तों को बंद किया गया है। इसके अलावा लाइन नंबर 16 और 17, नई बस्ती और मलिक का बगीचा जैसे इलाके भी सील कर दिए गए हैं। ऐसे में आपसे अपील है कि आप भी घर पर रहिए और सुरक्षित रही। इन इलाकों से तो बिलकुल ही दूर रहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

21 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.