उत्तराखंड: नदी और सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं! गंदगी की तो देना पड़ेगा जुर्माना

उत्तराखंड के चमोली के थराली में पिंडर नदी में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ नगर पंचायत नें सख्ती दिखाई है।

नगर पंचायत थराली के द्वारा पिंडर नदी में कूडा़ फैंकने, दुकानों के बाहर कूड़ा डालने और प्लास्टिक बैग का उपयोग करने पर 10 दुकानदारों का चाला काट दिया है। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, थराली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने बताया की लंबे समय से व्यापारियों को कूड़ा पिंडर नदी में न डालने, दुकानों के कूड़े को डस्टबिन में डालने और प्लास्टिक के थैलों का उपयोग न करने की अपील की गई थी। साथ ही व्यापारियों को डस्टबिन, कपड़े के थैले उपल्बध करवाए गए थे। समय-समय पर नियमों का उल्घंन करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जाती रही, लेकिन कई व्यापारी नियमों का लगातार उल्घंन करते आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि बुधवार को जब नगर पंचायत ने बाजार क्षेत्र में छापेमारी की तो मस्जिद मार्केट और अन्य बाजारों में मीट व्यवसाई समेत कुल 8 व्यापारियों को पिंडर नदी में दुकानों का कूड़ा डालते पाया गया। वहीं, एक व्यापारी के द्वारा अपनी दुकान का कूड़ा सड़क पर डालने और एक दुकान से प्लास्टिक के थैले पकड़े गए। 10 दुकानदारों का चालान काट कर उन पर 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ईओ ने कहा की भविष्य में भी इस तरह के अभियान नगर क्षेत्र में चलाए जाएंगे। नगर पंचायत के इस अभियान के बाद व्यापारियों मे हड़कंप मच गया है।

(थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.