चमोली के कर्णप्रयाग में रहने वाला गढ़वाल राइफल का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गया। खबरों के मुताबिक जवान सुरेंद्र नेगी ऑन ड्यूटी हार्ट अटैक आने की वजह से शहीद हो गया।
सुरेंद्र आठवीं गढ़वाल राइफल्स का हिस्सा थे। वो फिलहाल जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि रविवार शाम पेट्रोलिंग के बाद वो जैसे ही कमरे पर पहुंचे, उनके सीने में अचानक दर्द होने लगा। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जवान की मौत की खबर मिलने के बाद से ही घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके गांव के लोग भी सुरेंद्र की शहादत की खबर सुनकर दुखी हैं। सुरेंद्र सिंह नेगी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।
सुरेंद्र की पत्नी और बच्चे देहरादून में रहते हैं। सुरेंद्र सिंह नेगी का परिवार मूलरूप से चमोली के कोटकंडारा स्थित सुनाली गांव का रहे वाला है। सुरेंद्र साल 2005 में आठवीं गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। वो परिवार में सबसे छोटे थे। उनका पूरा परिवार सेना और देशसेवा के लिए समर्पित रहा है। 83 साल के बुजुर्ग पिता गोविंद सिंह भी सेना से रिटायर्ड हैं। बड़ा भाई सुलभ भी सेना से रिटायर्ड है। सुरेंद्र का बीच वाला भाई दुलभ सिंह भी गढ़वाल राइफल्स में कार्यरत है। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके गांव पहुंचेगा। जहां उन्हें विधि-विधान से अंतिम विदाई दी जाएगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.