उत्तराखंड: क्वारंटीन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव युवती ने नस काट कर की खुदकुशी की कोशिश, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के सूखाताल में एक क्वारंटीन सेंटर में युवती ने खुदकुशी की कोशिश की। बताया जा रहा है कि लड़की ने कांच का गिलास तोडड कर अपनी कलाई की नस कांट ली।

युवती के इस कदम में क्वारंटीन सेंटर प्रशासन में हड़कंप मच गया। फौरन ही उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वो खतरे से बाहर है और उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। दरअसल सूखाताल स्थित बंगाली कॉलोनी में एक परिवार के चार लोगों को क्वारंटीन किया गया था। जिसमें वो 23 साल की युवती भी थी। क्वारंटीन सेंटर से फोन पर वो अपने प्रेमी से बात कर रही थी। बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की ने पास में रखे कांच के गिलास को तोड़कर अपनी कलाई की नस ही काट ली।

घटना की जानकारी तुरंत ही वहां मौजूद लोगों ने क्वारंटीन सेंटर प्रशासन को दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद दोबारा उसे क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है और उसकी काउसलिंग की गई। मामले  जांच कर रहे ASI सत्येंद्र गंगोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अब तक मामले में किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। आपको बता दें कि जिस क्वारंटीन सेंटर में युवती को रखा गया है। वहां 25 और लोग भी क्वारंटीन है। जिसमें 14 पुरुष और 11 महिलाएं हैं। सिक्योरिटी को देखते हुए क्वारंटीन सेंटर के गेट पर पुलिस कांस्टेबल तैनात रहता है, लेकिन उसे अंदर की गतिविधियों की जानकारी नहीं रहती है। 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.