उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही के बाद आई राहत की पहली खबर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को बादल फटने के बाद अब राहत की खबर आई है। इन इलाकों में जो रास्ते बंद हो गए थे, उन्हें अब खोल दिया गया है।

आराकोट से त्यूणी और आराकोट से स्नेल के बीच दोनों जगहों पर नेशनल हाइवे खुल गए हैं। बादल फटने के बाद नेशनल हाइवे 400 मीटर तक ध्वस्त हो गया था। दोनों मार्ग पर बुधवार को यातायात बहाल कर दिया गया। इन रास्तों के खुलने से शिमला और उत्तराखंड दोनों तरफ से आराकोट उससे जुड़े क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि रविवार को बादल फटने के बाद मोरी तहसील में ज्यादातर रास्ते तबाह हो गए थे। बादल फटने के बाद इस इलाके में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था। रास्ते बंद होने के बाद हेलीकॉप्टर से राहत और बचाव काम में मदद ली जा रही थी। बुधवार को राहत और बचाव के काम में लगा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस इलाके में सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। बादल फटने के 4 दिन बादे इलाके में यातायात बहाल हो सका है। चार दिनों तक पीडब्ल्यूडी की टीम दिन रात रास्ते को बहाल करने में जुटी रही। लैंडरोवर मशीन जेसीबी से पहाड़ को अंदर की तरफ काटकर नए रास्ते बनाए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.