अल्मोड़ा में खेती-बाड़ी कर रहे किसानों के लिए एक राहत की खबर है। पर्वतीय क्षेत्रों में खेती किसानी को नुकसान पहुचाने वाला कीड़ा कुरमुला से निजात मिल जाएगी।
इस कीड़े से निजात दिलाने के विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने एक ऐसा यंत्र तैयार किया है जो कुरमुला कीड़े को जड़ से खत्म कर देगा। कुरमुला कीड़े को ट्रैप करने के प्रकाश प्रपंच नाम के इस यंत्र को इन दिनों प्रदेश के पर्वतीय जिलों के किसानों को राज्य सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। यही नहीं इस यंत्र की मांग देश भर के किसान कर रहे हैं। अभी तक हजारों किसानों को यह यंत्र बाटा जा चुका है, जिससे किसानों को काफी फायदा हो रहा है।
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक ने बताया कि कुरमुला कीड़ा खेती को काफी नुकसान पहुचाता है, इसी से निजात दिलाने के लिए संस्थान ने 2 तरीके अपनाए। छोटे कीड़े को मारने के लिए कैरूकुलम (डब्लूजीपीएस-2) पाउडर तैयार किया, जबकि वयस्क कुरमुले को खत्म करने के लिए प्रकाश प्रपंच तैयार किया गया है। जिसकी देश भर से किसान मांग कर रहे हैं।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.