उत्तराखंड: लॉकडाउन में गांव लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी, सरकार उपलब्ध करा रही रोजगार! ऐसे उठाएं फायदा

कोरोना लॉकाडाउन के दौरान उत्तराखंड में अपने गांवों में लौटे प्रवासियों के लिए इस समय सबसे बड़ी चुनौती रोजगार है। प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने में सरकार जुटी हुई है।

प्रवासी युवाओं को रोजगार मिल सके इस संबंध में सरकार ने एक पोर्टल लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘होप पोर्टल’ है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य कुशल और अकुशल युवाओं का डाटा बेस बनाना और डाटा बेस के आधार पर रोजगार, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। ‘Hope Portal’ पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड के ऐसे युवा जो विभिन्न राज्यों और उत्तराखंड में कुशल पेशेवर हैं और वर्तमान में किसी न किसी संस्थान में कार्य कर रहे हैं या जो उत्तराखंड में कौशल विकास विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, ऐसे युवाओं के लिए ये पोर्टल एक सेतु के रूप में कार्य करेगा।

पोर्टल के डाटा बेस का उपयोग राज्य के समस्त विभाग और अन्य रोजगार प्रदाता युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार से जोड़ने का कार्य करेगा। अलमोड़ा में भी होप पोर्टल से युवाओं को जोड़ा जा रहा है। क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि अलमोड़ा जिले में 117 प्रवासी युवाओं द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिसमे 1037  कुशल और 280 अकुशल हैं। इसके लिए लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें। ये पोर्ट पूरे प्रदेश में काम कर है। ऐसे में अगर आप भी बेरोजगार हैं और रोजगार चाहते हैं तो इस पोर्टल पर जाकर अपना नाम जो भी चीजें मांगी हैं, दर्ज करा सकते हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.