उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में एक हफ्ते तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। इस बार राज्य सरकार ने कर्फ्यू के दौरान काफी छूट दी है।
इस क्रम में अब पर्यटन नगरी मसूरी और नैनीताल रविवार को भी खुलेंगी। वहीं अब कोचिंग और जिम भी 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ खोले जाएंगे।
सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय किया गया है। अब बाजार पांच दिन के बजाय छह दिन गाइडलाइन का अनुसार खुले रहेंगे।
पर्यटन नगरी मसूरी और नैनीताल रविवार को खुले रहेंगे, जबकि मंगलवार को बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिम और कोचिंग सेंटर भी 50 फीसदी क्षमता तक खुलेंगे। कोचिंग में स्कूली बच्चों को नहीं बुलाया जा सकेगा। केवल करियर ओरिएंटेड बच्चों को बुलाया जाएगा।
इसके अलावा मॉल और सिनेमाघर फिलहाल बंद रहेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोमवार को कोविड कर्फ्यू के संबंध में मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी कर देगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.