उत्तराखंडः दो अगस्त से स्कूल खोलने जा रही सरकार, तीसरी लहर का खतरा अभी भी बरकरार

उत्तराखंड सरकार दो अगस्त से 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं, लेकिन कोविड की तीसरी लहर का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है।

इसे देखते हुए अधिकर अभिभावक फिलहाल बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं हैं। प्रदेश में कोविड की वजह से मार्च 2020 में स्कूलों को बंद किया गया था। इसके बाद बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए नवंबर वर्ष 2020 में 10 वीं एवं 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खुले, लेकिन कोविड के मामले बढ़ने की वजह से अप्रैल 2021 से स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया। यहां तक की 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई। 

इस बीच कुछ स्कूलों की ओर से 6 से 8 वीं कक्षा के बच्चों को एमडीएम एवं स्कूल ड्रेस सहित विभिन्न कारणों से स्कूलों में बुलाया गया था, लेकिन नियमित रूप से कक्षाएं नहीं चली। अब कैबिनेट की बैठक में दो अगस्त से कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में शिक्षा, राजस्व, वित्त विभाग समेत विभिन्न विभागों के 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

बैठक में फैसला लिया गया कि दो अगस्त से प्रदेश में कक्षा छह से 12वीं तक के सभी स्कूल खोले जाएंगे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्कूल शत प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। बता दें कि कक्षा छह से आठ तक के स्कूल कोरोनाकाल में मार्च 2020 से बंद हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.