उत्तराखंड: कोरोना के कहर से लोगों को बचाने की सरकार की ये है तैयारी

कोरोना वायरस बहुत तेजी से पूरे देश में फैल रहा है। अब तक 166 लोगों में कोरोनो के संक्रमण पाए गए हैं। हर दिन करीब 10 केस देश में बढ़ रहे हैं।

कोरोना के फैलने के चार स्टेज में है, जिसमें से भारत में ये दूसरे स्टेज में है। अच्छी बात ये है कि उत्तराखंड में सरकार की सजगता की वजह से ये अभी पहले ही स्टेज में है। सरकार की कोशिश है कि ये अगले स्टेज तक ना फैले। सरकार इसके लिए हरसंभव कदम उठा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने वायरस से बचने के लिए लोगों को सामाजिक दूरी बनाने की सलाह दी है। इसके साथ ही चीन और दूसरे प्रभावित देशों से आए 712 लोगों को निगरानी में रखा गया है।

सरकार की तैयारी

सरकार ने वायरस से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग को 60 करोड़ रुपये जारी किये हैं। इस रुपयों से दवाइयों के  साथ ही प्रदेश भर में आईसोलेशन वार्डों की व्यवस्था की जाएगी। कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में 337 आईसोलेशन बेड की व्यवस्था की है। दून और गांधी अस्पताल में आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। जरूरत पढ़ने पर प्रदेश के दूसे अस्पतालों में वेंटीलेटर और आईसीयू बेड बढ़ाए जाएंगे। आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक वायरस की जांच के लिए 78 सैंपल लिए भेजे गए। जिसमें 28 सैंपल निगेटिव और एक मामला पॉजिटिव पाया गया है।

कोरोना वायरस फैलने के कौन से हैं चार स्टेज?

पहले स्टेज है प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटे व्यक्ति में संक्रमण, दूसरा स्टेज में संक्रमित व्यक्ति से स्थानीय स्तर पर एक से दूसरे में फैलना, तीसरा कम्युनिटी में फैलना और चौथा एपिडेमिक (महामारी) की स्थिति है। राहत की बात ये है कि स्वास्थ्य उत्तराखंड में अभी वायरस का संक्रमण फर्स्ट स्टेज में है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

15 hours ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.