उत्तराखंड सरकार ने कहा- पैनिक होने की जरूरत नहीं, 7000 आइसोलेशन और 2500 से अधिक ऑक्सीजन सपोर्टर बेड खाली

प्रदेश में कोविड नियंत्रण की व्यवस्थाओं और संक्रमण की स्थितियों पर स्वास्थ्य प्रभारी सचिव डॉ पंकज पांडे ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए प्रदेश में पर्याप्त सुविधाएं हैं।

किसी भी तरह से पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन यह जरूरी है कि संक्रमण को रोकने के लिए कोविड गाइड लाइन का अनुपालन जरूर किया जाए। सुविधाओं पर उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 7000 से अधिक आइसोलेशन बेड खाली हैं।

इसके अलावा 2500 से अधिक आक्सीजन सपोर्टर बेड, 363 आईसीयू बेड तथा 463 वैंटिलेटर प्रदेश में खाली हैं। वैक्सीनेशन को लेकर उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक 1 लाख 88 हजार 900 हैल्थ केयर वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका है, जिसमें 1.79 लाख फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में कुल 15 लाख 95 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की प्रदेश में कोई कमी नहीं है। अभी 3 लाख के करीब वैक्सीन हमारे पास उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि आक्सीजन की प्रदेश में कोई कमी नहीं है। प्रदेश में जो तीन आक्सीजन मैनिफैक्चरिंग प्लांट हैं उनमें पर्याप्त उत्पादन हो रहा है। मात्र 6 माह की समयावधि मे यहां 8 आक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाए गए हैं। आक्सीजन सिलेंडरों की भी कोई कमी नहीं है।

रेमडेसिविर इंजेक्शन पर उन्होंने बताया कि पूरे देश में इसकी कमी जरूर है। लेकिन प्रदेश में जल्द ही इंजेक्शन की आपूर्ति हो जायेगी। इसलिए चिंता वाली कोई बात नहीं है।

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि उपचार के इंतजाम समुचित हैं लेकिन संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोविड की गाइडलाइन का पालन करना बहुत जरूरी है।

बता दें उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते रोज 2160 मरीज प्रदेश में कोविड के पाॅजिटिव पाए गए। इसी के साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18864 है। 13500 के लगभग मरीज होम आइसोलेशन में हैं और करीब 5000 मरीज विभिन्न अस्पतालोें में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.