उत्तराखंड के दिव्यांग, विधवा और बुजुर्ग पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी, इस महीने से मिलेगा बढ़ा हुआ पेंशन!

उत्तराखंड के दिव्यांग, विधवा और बुजुर्ग 6.73 लाख पेंशनधारियों को जनवरी के महीने से बढ़ी हुई पेंशन का फायदा मिलेगा।

समाज कल्याण विभाग ने वित्त विभाग को पेंशन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेज दिया है। खबरों के मुताबिक, विभाग ने जनवरी, फरवरी और मार्च महीने के लिए 41.37 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इसके मुताबिक, पेंशनधारियों के खाते में जनवरी 2020 से बढ़ी हुई पेंशन खाते में जाएगी। पेंशन बढ़ोतरी के साथ ही पेंशनधारियों को 1200 रुपये पहुंचने लगेगा।  

साथ ही विभाग नए वित्तीय वर्ष में बढ़ी हुई पेंशन का प्रावधान करने के लिए भी वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा है। अपर सचिव समाज कल्याण डॉ. राम विलास यादव ने बताया कि फिलहाल उन्हें इसकी प्रगति की ठीक-ठीक जानकारी नहीं है। जल्द ही वो इस बारे में जानकारी लेंगे।

गौरतलब है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। फिलहाल राज्य में पेंशनधारियों को 1000 रुपये पेंशन दी जा रही है। वृद्धावस्था योजना के तहत केंद्र सरकार प्रति पेंशनर 200 रुपये प्रतिमाह का योगदान देती है। राज्य सरकार 800 रुपये अपनी ओर से देती है। दिव्यांग और विधवा पेंशन योजना में केंद्रीय अंशदान प्रतिमाह 300 रुपये प्रति पेंशनर है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

7 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.