देवभूमि के रिश्वतखोरों को कोर्ट से हुई सजा, भेजे गए सलाखों के पीछे

उत्तराखंड ग्रामीण बैंग की गदरपुर के पूर्व शाखा प्रबंधक को रिश्वतखोरी के मामले में सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने रिश्वतखोर पूर्व शाखा प्रबंधक को 7 साल की सजा सुनाई है।

इस मामले में कोर्ट ने पूर्व चपरासी को भी दोषी करार दिया है। चपरासी को 5 साल कैद की सजा हुई है। इसके साथ ही कोर्ट ने पूर्व शाखा प्रबंधक पर 30 हजार रुपये और चपरासी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। ये मामला 2018 का है। ऊधम सिंह नगर के गदरपुर के रहने वाले रूप चंद नाम के व्यक्ति ने बैंक से डेयरी लोन के लिए आवेदन किया था। रूप चंद को इसके तहत 2.40 लाख रुपये सितंबर, 2018 में बैंक द्वारा जारी किया जाना था। शाखा प्रबंधक ने 40 हजार रुपये तो जारी कर दिया। बाकी के पैसे को जारी करने के लिए उसने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पीड़ित रूप चंद ने इस बात की शिकायत सीबीआई में कर दी।

सीबीआई ने शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान सीबीआई की टीम ने छापा मारकर शाखा प्रबंधक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही सीबीआई ने बैंक के तत्कालीन चपरासी को भी गिरफ्तार किया। सीबीआई ने इस मामले में 11 गवाह पेश किए। गवाहों और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.