कोरोना का कहर: उमरा करने गए यूपी के लोगों को सऊदी सरकार ने भेजा वापस, यात्रियों का एयरपोर्ट पर हंगामा

कोरोना वायरस का डर हर देश की सरकारों में इस कदर बैठ गया है कि अब वो दूसरे देशों के नागरिकों को अपने यहां आने से रोकने लगी हैं।

जब तक इस खतरनाक वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज पूरी तरह नहीं हो जाए हर देश की सरकार चाहती है कि वहां दूसरे मुल्क के लोग वहां ना खाएं। खासकर उन देशों के लोग जो चीन के पड़ोसी हैं, क्योंकि चीन के अलावा उसके पड़ोसी मुल्कों में भी कोरोना वायरस से संक्रमिति लोगों की तादादा धीरे-धीरे बढ़ रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से सऊदी अरब ने भी 13 मार्च तक उमरे पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि हज की तरह ही मुसलमान मक्का मदीना उमरा करने के लिए भी 10-15 दिनों के लिए जाते हैं। हालांकि ये रोक एंप्लॉयमेंट वीजा से यात्रा करने वाले लोगों पर लागू नहीं होगी, मतलब एंप्लॉयमेंट वीजा से यात्रा करने वाले लोगों को सऊदी में एंट्री पर रोक नहीं है।

सऊदी सरकार ने भारत से जद्दा और मदीना एयरपोर्ट पहुंची 1 दर्जन से ज्यादा फ्लाइटों के 3000 से ज्यादा यात्रियों को अपने देश में उतरने की इजाजत नहीं दी। कोलकाता से एतिहाद एयरलाइंस के विमान को दुबई से वापस भेज दिया गया। दूसरे शहरों की तरह ही उत्तर प्रदेश से उमरा करने गए 128 यात्रियों को लखनऊ एयरपोर्ट से वापस कर दिया गया। वापस भेजे गए यात्रियों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि अगर सऊदी सरकार ने इस तरह का कोई प्रतिबंध फिलहाल के लिए लगा रखा है तो उन्हें पहले क्यों नही बताया गया।हालांकि जब एयरलाइंस ने उनको इस बात के लिये आश्वस्त किया कि जो यात्री एयरपोर्ट से वापस किए गए हैं उनका वीजा बरकरार रहेगा। यानी जब भी उमरा या विजिट वीजा से यात्रा का प्रतिबंध हटेगा तो उनको उसी वीजा और टिकट पर यात्रा की अनुमति दी जाएगी। जिसके बाद लोग अपने घरों को वापस रवाना हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी सरकार ने ये प्रतिबंध हर देश पर लगा रखा है।हालांकि उमरा वीजा और विजिट विजा से सऊदी जाने वाले यात्रियों पर ये प्रतिबंध अस्थाई तौर पर लगाया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.