उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरेला त्योहार के मौके पर सबसे कम वक्त में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
राजधानी में एक घंटे में साढ़े तीन लाख पौधे लगा कर रिकॉर्ड बनाया गया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपने सरकारी आवास पर भी पौधा रोपा। उन्होंने रायपुर में लोक गायक जीत सिंह नेगी की याद में पौधा रोपकर स्मृति वन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से पौधे गोद लेने की अपील की। उन्होंने गांवों में प्रधानों और शहरों में लोगों से एक-एक पौधा गोद लेने का आह्वान किया। राज्य में अभी तक गांव और संस्थाओं को गोद लेने की परंपरा रही है। ये पहली बार है जब सूबे में पौधों को गोद लेने की परंपरा शुरू हुई है।
सीएम रावत के साथ ही राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अलग-अलग जगहों पर पौधे रोपे। आपको बता दें कि वन और बागवानी विभाग की तरफ से प्रदेशभर में 10 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया था।
राजधानी के अलावा दूसरे जिलों में भी बड़ी तादाद में पौधे लगाए गए। अल्मोड़ा जिले के कोसी नदी की घाटी में एक घंटे में 1.67 लाख पौधे लगाए गए। राजधानी देहरादून में दो लाख 75 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लक्ष्य से कहीं ज्यादा करीब 3.50 लाख पौधे लगाए गए।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.