हरिद्वार में गंगा घाट के रख रखाव के लिए जिला प्रशासन ने नई योजना तैयार की है।
उत्तराखंड के हरिद्वार में अगले साल होने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर है। जगह-जगह निर्माण कार्य हो रहा है। साफ-सफाई के साथ ही सौंदर्यीकण का काम भी किया जा रहा है। मेले के स्वरूप को हर तरह से भव्य बनाने की कोशिश की जा रही है। इस कड़ी में गंगा किनारे बने तमाम घाटों के रखरखाव के लिए जिला प्रशासन ने नई योजना तैयार की है। प्रशासन ने ये फैसला किया है कि इस योजना के तहत घाटों को संस्थाओं को गोद दिया जाएगा। जिस संस्था के पास इसकी जिम्मेदारी होगी, तीन साल के लिए उसी के नाम पर घाट का नाम रखा जाएगा।
जिला अधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि कुछ घाटों के रख रखाव के लिए कई संस्थाओं से बात जारी है। इन्हीं में से किसी संस्था को घाटों की रख रखाव की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए कई नियम और शर्तें भी रखी जाएंगी। इसके लिए संस्था कुछ धनराशि भी जिला प्रशासन को देगी। इन रुपयों से घाट पर एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी, जिसके पास घाट की साफ सफाई की जिम्मेदारी रहेगी। इस कर्मचारी को वॉकी-टॉकी भी दिया जाएगा, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी होने पर वो सीधे कंट्रोल रूम में शिकायत कर सके।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.