हरिद्वार: जिला महिला अस्पताल होगा हाईटेक, गर्भवती महिलाओं को नहीं करना पड़ेगा रेफर

जिला महिला अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की इजाजत मिल गई है।

अस्पातल में अब 235 बेड होंगे। अस्पताल के नए भवन के निर्माण के लिए फिलहाल 38.97 करोड़ का बजट पास हुआ है। दिसंबर के महीने में भवन का निर्माण काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में एनएचएम ने चैनराय जिला महिला अस्पताल में 100 बेड के निर्माण की स्वीकृति दी थी। उस वक्त 100 बेड के अस्पताल को बनाने का बजट करीब 32 करोड़ रुपये रखा गया था। उस वक्त स्वास्थ्य सचिव का मानना था कि अस्पताल में कम से कम 100 और बेड की जरूरत होगी। इसके बाद स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य महानिदेशक, मिशन निदेशक और सीएमएस के बीच बैठक हुई जिसमें ये फैसला हुआ कि अस्पताल में 200 बेड का अस्पताल बनाया जाए।

मीटिंग में स्वास्थ्य सचिव ने नए भवन में कर्मचारी आवासों को शामिल नहीं करते हुए 200 बेड के अस्पताल के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने दो और फ्लोर के साथ नए भवन का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। जिसके मुताबिक करीब 39 करोड़ रुपये का खर्च आना था।

चूंकि 100 से बेडों की संख्या दो गुनी करने पर खर्च ज्यादा नहीं बढ़ रहा था, लिहाजा 200 बेड का भवन बनाने की स्वीकृति दे दी गई। अभी जिला महिला अस्पताल में सिर्फ 35 बेड हैं। 200 और बेड बनने के बाद अस्पताल की क्षमता 235 बेड की हो जाएगी। वहीं अस्पताल में अभी सिर्फ 12 बेड की सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट है। अब नए भवन में 20 बेड का एसएनसीयू बनाया जाएगा। इससे नवजात बच्चों को अस्पताल में पहले से बेहतर इलाज मिल पाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.