हरिद्वार महाकुंभ में बुधवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की शाही पेशवाई निकाली गई।
पेशवाई का नेतृत्व आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ने किया। जगह-जगह पेशवाई का ढोल और गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। संत और महंतों के ऊपर फूलों की बारिश की गई। ऊंट, हाथी, चांदी के सिंहासन और रथ पेशवाई के मुख्य आकर्षण रहे। पेशवाई में देवभूमि की संस्कृति की झलक दिख रही है और कोविड से बचाव का संदेश भी दिया गया।
पेशवाई सुबह करीब साढ़े दस बजे एसएमजेएन पीजी कॉलेज की अस्थायी छावनी से रवाना हुई। सभी संत-महंतों ने दही-चावल और बूरा खाकर शगुन किया। शाम करीब छह बजे पेशवाई अखाड़े की छावनी में प्रवेश की।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.