मौनी अमावस्या स्नान के लिए गुरुवार को हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है।
जिला प्रशासन ने अब बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाने और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब गुरुवार को सिर्फ स्नान के दौरान राज्य की सीमा पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की रैंडम सैंपलिंग होगी। आपको बता दें कि मौनी अमावस्या पर उत्तर भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने हरिद्वार पहुंचते हैं। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पहले प्रशासन ने श्रद्धालुओं को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाने का निर्देश दिया था। साथ ही एक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने को भी कहा गया था, लेकिन पिछले कुछ वक्त में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी पड़ी है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने इस अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला किया।
स्नान को लेकर स्थानीय और मेला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। हरकी पैड़ी समेत सभी घाटों पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। अपर रोड हरकी पैड़ी पुलिस चौकी के पास बैरीकेडिंग कर दी गई है। शिवमूर्ति चौक से आगे गाड़ियों को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सिर्फ स्थानीय लोग और पासधारक ही आवाजाही कर सकेंगे।
कब है स्नान का शुभ मुहूर्त?
धर्म गुरुओं के मुताबिक स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5.30 बजे से 7.30 तक मकर लगन में होगा। जबकि इसके बाद दोपहर 1.30 वृष लगन है। जबकि सामान्य स्नान शाम तक चलता रहेगा। श्रद्धालु स्नान कर सूर्य की आराधना कर दान करेंगे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.