हरिद्वार: छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा करने वाले पंकज लांबा की मौत पर उठे सवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

उत्तराखंड के सबसे बड़े छात्रवृत्ति घोटाले के खुलासे के लिए कोर्ट में PIL लगाने वाले पंकज लांबा की गोली लगने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार के वैध इन्क्लेव में एक कार्यक्रम में पंकज लांबा की लाइसेंसी पिस्टल से गले में गोली लगने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पंकज को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबरों के मुताबिक जिस वक्त उन्हें गोली लगी वो तब कुछ लोगों के साथ पार्टी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी में 2 लड़कियां भी थीं। पंकज ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल एक लड़की को दे दी और लड़की ने जब गोली चलाई तो वो सीधे पंकज के गले में जा लगी।

पंकज की मौत को उनके भाई ने साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि ये मर्डर है। भाई ने आरोप लगाया कि पंकज लांबा के पीछे खनन माफिया पड़े थे। एक-दो दिन पहले खनन माफियाओं से पंकज का झगड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। बता दें कि पंकज लांबा मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे और फिलहाल हरिद्वार में रह रहे थे। पंकज लांबा की मुहिम की वजह से ही उत्तराखंड में सबसे बड़ा छात्रवृत्ति घोटाला उजागर हुआ था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.