कोरोना वायरस ने जहां पूरे देश में कोहराम मचा रखा है। वहीं, सबसे बुरा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से सारी चीजें ठप हो गई है।
कोरोना लॉकडाउन का असर उत्तराखंड में भी देखा जा रहा है। लॉकडाउन से जहां कई कारोबार घाटे में चले गएं, वही, राज्य के आबकारी विभाग के राजस्व पर इस काफी असर पड़ा है। बात करें अल्मोड़ा जिले की तो यहां 26 देशी, 31 विदेशी, 1 बियर, 11 बार हैं, जिनका 2020 और 21 के लिए 134 करोड़ का राजस्व का लक्ष सरकार द्वारा रखा गया था। 23 दुकानों को खोल दिया गया था, जिसका 111 करोड़ का राजस्व निर्धारित किया था। लेकिन डेढ़ महीने के लॉकडाउन से सरकार को 9 करोड़ 30 लाख के राजस्व का नुकसान हो चुका है।
वहीं, आबकारी विभाग के अधिकारी का कहना है कि अल्मोड़ा जिले में 69 देशी विदेशी और बार की दुकानें हैं, जिसमें अभी 23 दुकानों को ही खोला गया है। ऐसे में अब तक 9 करोड़ 30 लाख रुपये का नुसान हो चुका है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.