उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत से कोहराम, चमोली में अब तक 14 की मौत, दर्जनों सड़कें तबाह

उत्तराखंड में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से पिछले कुछ दिनों में भारी तबाही हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित चमोली जिला हुआ है।

चमोली में पिछले 8 दिनों में भारी बारिश और बादल पटने से चारों तरफ तबाही का मंजर है। अब तक लामबगड़ में 6, विकासखंड में 6 और देवाल विकासखंड में दो लोगों की जान जा चुकी है। यानी अब तक कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है। आसमान से बरस रही आफत से चमोली में लोग त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं। आसमान से बरस रही आफत से लोगों की जिंदगी बेहद मुश्किल हो गई है। दूरसंचार के साथ कई रास्ते बंद हो गए हैं। कई इलाकों में बिजली और पानी जैसी जरूरी सेवाएं भी ठप हो गई हैं।

जिलों के कई गांवे को जोड़ने वाली सड़कें तबाह हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से 22 से ज्यादा सड़कें फिलहाल बंद हैं। ऐसे में लोगों को आने जाने में दुश्वारी हो रही है। जिले में कई बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। बिजली के खंभों के उखड़ने की वजह से बिजली की सप्लाई ठप हो गई है। बिजली के जो तार जमीन पर गिरे हैं वो लोगों के लिए खतरा बन हुए हैं। प्रशासन चीजों को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।

सबसे बड़ी परेशानी ये है कि प्रशासन एक तरफ चीजों को दुरुस्त करता है वहीं दूसरी तरफ बारिश और बादल फटने से बिजली के खंभे और सड़कें तबाह हो जाती हैं। मौमस विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड को बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। अभी भी कई जिलों में भारी बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.