उत्तराखंड में शुक्रवार को देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और टिहरी में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
17 को देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 18 को देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 19 को उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 18 और 19 से बारिश में इजाफे का अनुमान है।
दून शहर में शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.