उत्तराखंड के इतिहास और संस्कृति से रूबरू होगी पूरी दुनिया, प्रदेश की ऐतिहासिक घटनाओं पर बनने जा रही है वेब सीरीज

उत्तराखंड के पहाड़ और जंगल अपने आप में एक इतिहास समेटे हुए हैं। यहां की संस्कृति दूसरे प्रदेशों में बिल्कुल जुदा है। अब पूरी दुनिया को प्रदेस के इतिहास को जाने का मौका मिलेगा।

उत्तराखंड की ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र अब वेब सीरीज में होगा। प्रदेश की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित वेब सीरीज ‘गदेरा’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। सीरीज को प्रदेश के अलग-अलग लोकेशन में शूट किया जाएगा। इस संबंध में फिल्म निर्देशक योगेश वत्स ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात की। फिल्म में गढ़वाल और कुमाऊं के कई प्राचीन किस्सों को दर्शाया जाएगा। योगेश वत्स ने बताया कि जॉनर पीरियोडिक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में गोरखा आगमन से लेकर ब्रिटिश उपनिवेशवाद की काफी चर्चित घटनाओं और पौराणिक कथाओं का मिश्रण है।

फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से प्रदेश के अलग-अलग इलकों में होगी। खास बात ये कि इस वेब सीरीज में उत्तराखंड के कलाकारों को अभिनय करने का मौका मिलेगा। फिल्म में ज्यादातर कलाकार प्रदेश के होंगे। फिल्म का मकसद पहाड़ी आंचल को उसकी पुरानी कहानियों और संस्कृति से रूबरू करवाना है। जिससे आने वाली पीढ़ी को उत्तराखंड का गौरवशाली इतिहास बताया जा सके। गदेरा के निर्माता सिद्धार्थ राजकुमार और सह-निर्माता नसीम अहमद ने बताया कि सीरीज में बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेता भी काम करेंगे। इस मौके पर केएस चौहान, विनीत बिष्ट, सक्षम चौहान भी मौजूद रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.