उत्तराखंड: राशन कार्ड पर सरकारी गल्ले से हर महीने अनाज नहीं लिया तो होगा ये नुकसान

दूसरे प्रदेशों की तरह ही उत्तराखंड में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को सरकार सस्ते में अनाज मुहैया कराती है, लेकिन अब इस राशन के मिलने के नियम में थोड़ा बदलाव होने जा रहा है।

अब अगर उपभोक्ता ने चालू माह के भीतर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन नहीं लिया तो महीने की आखिरी तारीख को वह लैप्स कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस संबंध में राज्य सरकार को निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने साफ किया है कि जैसे ही राज्य में राशन कार्ड के ऑनलाइन होने का काम पूरा हो जाएगा। वैसे ही यह योजना लागू हो जाएगी। आपको बता दें कि फिलहाल राज्य में राशन कार्ड ऑनलाइन करने का काम तेजी से चल रहा है।

बता दें कि मौजूदा खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अगर उपभोक्ता एक या दो महीने तक किसी भी वजह से दुकान से राशन नहीं ले पाते थे और एक या दो महीने बाद वह दुकान पर राशन लेने पहुंचते थे तो दुकानदार उनके हस्ताक्षर कराकर राशन आवंटित कर देता है। आपको बता दें राशन वितरण प्रणाली में स्मार्ट कार्ड बनाने के बाद सिस्टम बायोमेट्रिक हो जाएगा।

उत्तराखंड में फिलहाल राशन कार्ड ऑनलाइन करने का काम चल रहा है। राशन लेने वाले सभी परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड को राशन कार्ड के साथ लिंक किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के आखिर तक ये काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.