उत्तराखंड: बर्थडे पार्टी में नेता के बेटे ने तोड़े कोरोना महामारी के सारे नियम, जमकर मचाया हुड़दंग

देश और प्रदेश में कोरोना रफ्तार हर बढ़ते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कई बार लोगों से ये अपील की है कि वो बिना जरूरी घरों से ना निकलें और कोरोना महामारी के नियमों का पालन करें।

पीएम और सीएम की अपील के बावजूद इसके कुछ लोग नियम कायदे को ताक पर रख कर बाहर निकल रहे हैं। मौज-मस्ती कर रहे हैं। पिरान कलियर क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव में एक नेता के बेटे ने तो नियम कायदे की सारी ही धज्जियां उड़ा दी। दरअसल नेता के बेटे ने अपनी बर्थडे पार्टी पर दोस्तों के साथ मिलकर जमकर हुड़दंग मचाया। उसने दोस्तों के साथ बाइक रैली निकाली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और महिला नेता के बेटे समेत दो नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ महामारी एक्ट के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि नेता के बेटे की बर्थडे पार्टी बुधवार को थी। इस दौरान उसने दोस्तों के साथ गांव में जमकर उत्पात मचाते हुए हो हल्ला किया।इसके बाद बिना मास्क लगाए दोस्ते के साथ बाइक रैली निकाली। इस बीच उसके किसी दोस्त ने पूरा वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस से भी मामले की शिकायत की।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.