उत्तराखंडः नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कुमाऊँ मंडल से भरी मिशन 2022 की हुँकार, कहा- सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरेंगे

कुमाऊं मंडल से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के मिशन 2022 का चुनावी शंखनाद कर दिया है। प्रीतम सिंह दो दिवसीय हल्द्वानी और उधमसिंह नगर जनपद के दौरे पर हैं।

इन दोनों जनपदों में लगभग 1 दर्जन से अधिक स्वागत कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत करनी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में भी नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कार्यक्रम है जहाँ वह कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में जुटने का आह्वान करेंगे।

मीडिया से बात करते हुए प्रीतम सिंह बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे। प्रीतम सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा सरकार में पिछले साढ़े चार साल में राज्य हित में कोई काम नहीं किया है। प्रदेश की जनता इस सरकार की नीतियों से त्रस्त हो गई। इस सरकार की जनविरोधी नीतियों को सड़क से लेकर सदन तक जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

उन्होंने राज्य की बीजेपी सरकार और केंद्र सरकार पर भी कटाक्ष किया । प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड बीजेपी ने मुख्यमंत्री बदलने के सिवा और कुछ काम नहीं किया। उत्तराखंड को बीजेपी के दो रावतों ने बर्बाद किया है, तो वहीं केंद्र सरकार में बैठी दो बैलों की जोड़ी ने देश में महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मीडिया में लगातार सीएम के चेहरे को लेकर कांग्रेस से सवाल हो रहे हैं, ऐसे में प्रीतम सिंह ने एक फिर साफ़ किया कि चहर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का है।सब मिल कर सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.