उत्तराखंड के दिग्गज और NSA अजित डोभाल ने LAC पर चीन की चाल को चित्त करने के लिए संभाली कमान!

चीन पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गलवान घाटी में चीनी और भातीय सैनिकों के बीच ताजा झड़प के बाद भारत और चौकन्ना हो गया है।

उत्तराखंड के दिग्गज और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने चीन की हर चाल को मात देने के लिए कमान संभाल ली है। एलएसी पर मौजूदा हालात को लेकर NSA डोभाल ने मंगलवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा की। खबरों के मुताबिक, इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

गौरतलब है कि हाल ही में दूसरी बार चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने सोमवार को बताया था कि 29/30 अगस्त की रात को चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में चल रहे गतिरोध के दौरान सैन्य और राजनयिक स्तर पर वार्ता में बनी आम सहमति का उल्लंघन किया और उकसाने वाली सैन्य गतिविधियों को अंजाम दिया।

इससे पहले भारत और चीनी सैनिकों के बीच 15 जून को झड़प में 20 भारतीय जावन शहीद हो गए। वहीं, 43 चीनी सैनिकों के भी मारे जाने का दावा किया गया था। ये झड़प चीनी सेना द्वारा मई में फिंगर एरिया, गलवान घाटी, हॉट स्प्रिंग्स और कोंगरुंग नाला समेत कई इलाकों में किए गए अवैध कब्जे को लेकर गतिरोध के चलते हुए था।

एलएसी पर गर्म माहौल के बीच भारत और चीन के बीच पिछले ढाई महीनों में कई बार सैन्य और कूटनीतिक स्तर की वार्ता हो चुकी है, बावजूद इसके पूर्वी लद्दाख में सीमा पर अभी तक गतिरोध खत्म नहीं हो पाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.