पूरे देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार लोगों को जागरुक करने के लिए कदम उठा रही है। साथ ही इस ओर भी ध्यान दिया जा रहा है कि कैसा लोगों की भीड़ को कम किया जाए। उत्तराखंड में कोरोना वायरस को देखते हुए कई रूटों पर ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है।
1. 15059/15060 लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल, 24-31 मार्च तक रद्द।
2. 15056/15055 रामनगर से आगरा की ट्रेन 24-31 मार्च तक रद्द।
3. 14555/14556 टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस 19 से 31 मार्च तक रद्द।
4. 12527/12528 रामनगर-चंडीगढ़, साप्ताहिक ट्रेन 30 मार्च तक रद्द।
5. 12092/12091 काठगोदाम-देहरादून, (जनशताब्दी) 21-30 मार्च तक रद्द।
प्लेटफॉर्म टिकट भी महंगा
लोगों की भीड़ कम से कम प्लेटफॉर्म पर हो इसके लिए भी रेलवे प्रशासन कदम उठा रहा है। सरकार ने प्लेटफॉर्म टिकट को फिलहाल 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। ये रेट 15 अप्रैल तक लागू रहेगा। इसके साथ ही हर स्टेशनों पर वक्त-वक्त पर सैनेटाइज किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.