कोरोना लॉकडाउन में नौकरी गंवाने के बाद शहर से उत्तराखंड में प्रवासी अपने गांवों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में प्रवासियों के सामने रोजगार सबसे बड़ी समस्या है।
राज्य का शासन और प्रशासन प्रवासी बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने में जुटा हुआ है। राज्य के कई जिलों में जिलाधिकारियों द्वारा कुछ अच्छे कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अल्मोड़ा जिले में लौटे प्रवासियों के लिए जिला कृषि विभाग ने रोजगार की पहल शुरू कर दी है। विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें शुरू की जा रही हैं। युवाओं को कृषि के माध्यम से रोजगार से जुड़ने के लिये जागरूक किया जा रहा।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: बैंक्वेट हॉल में शादी को सरकार ने दी इजाजत, इन नियमों का रखना होगा ध्यान, जान लें
कृषि अधिकारी ने बताया गया कि जिले में लौट रहे प्रवासियों के लिए कृषि विभाग ने योजना तैयार की है और हर एक प्रवासी, जो इसमें दिलचस्पी है वो विभाग की योजना का फायदा उठा सकता है। अल्मोड़ा जिले में अभी तक आने वाले प्रवासियों कि संख्या 31 हजार हो गई है। अल्मोड़ा के कृषि क्षेत्र की बात करें तो जनपद मे 79 प्रतिशत कृषि क्षेत्र है। इसमे 1लाख 2 हजार 2 सौ उन्नीस कृषक हैं।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: मास्क नहीं पहनने और क्वारंटीन नियमों का पालन नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई, देना होगा भारी जुर्माना!
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.