उत्तराखंड: हरिद्वार में बदमाशों का आतंक, किसान से छीन लिया रुपयों से भरा बैग

उत्तराखंड के हरिद्वार में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। उनमें कानून का डर नहीं रह गया है। जिले में बदमाश आए दिन लूट-पाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

रविवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने ज्वालापुर में टिहरी निवासी किसान से 72 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया, उसके बाद रानीपुर मोड़ की ओर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक टिहरी गढ़वाल के रोतूकी बेला थत्यूड़ के रहने वाले महेंद्र सिंह हरिद्वार के ज्वालापुर में फसल बेचने के लिए आये थे। उनके पास गांव के कई दूसरे लोगों की भी फसल थी। ज्वालापुर सब्जी मंडी में फसल बेचने के बाद रविवार को ई-रिक्शा से जब महेंद्र 72 हजार की नगदी से भरा बैग लेकर बस अड्डे की तरफ जा रहे थे तभी आर्य नगर के पास पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा में से बैग उठा लिया। जब तक महेंद्र शोर मचाते आरोपी बैग उठाकर रानीपुर मोड़ की ओर फरार हो चुके थे।

ई-रिक्शा होने की वजह से महेंद्र बदमाशों का पीछा नहीं कर पाए। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही ज्वालापुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और बाद में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। सीसीटीवी फुटेज देख कर ही पता चला कि आरोपी रानीपुर मोड़ की तरफ फरार हुए हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.