उत्तराखंड: अल्मोड़ा में बच्चों के भविष्य से कौन ‘खेल’ रहा है?

उत्तराखंड की सरकार प्रदेश स्कूलों में खेल को बढ़ावा देने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।

सरकार स्कूलों में खेल के मैदान के साथ दूसरी सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रही है, ताकि पहाड़ों में खेल प्रतिभाओं का विकास हो सके। लेकिन अल्मोड़ा में अधिकारी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। राज्य समीक्षा वेबसाइट की खबर के मुताबिक अल्मोड़ा के कई स्कूलों में खेल सुविधाएं तो दूर मानक के मुताबिक खेल मैदान तक नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कई स्कूलों में मैदान बने भी हैं तो वो मानक के मुताबिक नहीं हैं। कई जगह खेल मैदान हैं, लेकिन खेल सामग्री नहीं है और ना ही ट्रेनर हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में कुल 316 माध्यमिक स्कूल हैं। जिनमें से 218 स्कूलों में मानकों के मुताबिक खेल के मैदान नहीं हैं। इसी तरह 98 स्कूल ऐसे हैं, जहां ट्रेनर नहीं है। जिले के 218 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज खेल मैदान की कमी से जूझ रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यालय प्रबंधन विकास समिति लंबे वक्त से स्कूलों में मानकों के मुताबिक 40 गुणा 68 मीटर के खेल मैदान का निर्माण किए जाने की मांग कर रही है, लेकिन इस पर किसी ने अब तक गौर नहीं किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.