ये है उत्तराखंड की स्पेशल मिठाई, बेहद खास मौकों पर बनाई जाती है

उत्तराखंड अपने पर्यटन डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। यहां घूमने की सैकड़ों जगह है, जहां हर साल लाखों की तादाद में लोग आते हैं। लेकिन क्या आप उत्तराखंड की स्पेशल मिठाई अरसा के बारे में जानते हैं।

ये गढ़वाल और कुमाऊं इलाके की एक प्रसिद्ध स्वीट डिश है। जो हर खुशी के मौके पर उपहार के तौर पर मेहमानों को दी जाती है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे बनाई जाती है यह खास स्वीट डिश।

रेसिपी और बनाने का तरीका
भीगे चावल 250 ग्राम
गुड़ 100 ग्राम
सौंफ 2/3 टी स्पून
तिल 1/2 टी स्पून         
नारियल का बूरा 2 कप             
किशमिश 3/4 टी स्पून
पानी 1 कप
तेल या रिफाइंड जरूरत के हिसाब से

अरसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल को करीब 6 घंटे पहले भिगोकर रख दें। जब 6 घंटे बीत जाए और चावल थोड़ा मुलायम हो जाए तो उसे पीस लें। पिसे चावल को आटे की तरह साफ छानकर अलग रख लें। उसके बाद मीडियम आंच पर एक गहरा पैन चढ़ाएं और गुड़ की दो तार की चाश्नी बनाएं। गुड़ के इस घोल को अच्छे से पकाएं, इस बात का ध्यान रखें कि गुड़ जले नहीं। घोल बनने के बाद उसमें पिसे हुए चावल का आटा मिला लें। पिसे हुए चावल को एक साथ नहीं डालें। घोल को एक हाथ से चलाते रहे हैं और उसमें धीरे-धीरे चावल का आटा डालें। ध्यान रखें इसमें गुठली नहीं बननी चाहिए। जायका बढ़ाने के लिए इसमें सौंफ, नारियल का बूरा, किशमिश और तिल भी मिलाएं। उसके बाद इसे ठंडा करने के लिए किसी बर्तन में निकालकर अलग रख दें।

इसके बाद धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें। गर्म तेल में ठंडा हो चुके मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पकोड़ी की तरह गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें। जब इसका रंग सुनहरा भूरा हो जाए तो उन्हें तेल से निकाल लें। आपकी स्वीट डिश अरसा तैयार है।  

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.