फोटो: सोशल मीडिया
अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। नैनीताल के हल्दवानी में ऑनलाइन पेमेंट के दौरान बहुत बड़ा फ्रॉड हुआ है।
जालसाजों ने महिला के खाते से 2 लाख 22 हजार रुपये उड़ा दिये। दरअसल कंचन नाम की महिला ने पांच जनवरी को अपने परिचित को ऑनलाइन पेमेंट एप्प से 1200 रुपये भेजे। परिचित को पैसा प्राप्त नहीं होने पर उन्होंने कस्टमर केयर का नंबर हासिल किया और जानकारी मांगी। उसने कहा कि एक लिंक भेजा जा रहा है कि इस पर क्लिक करते ही रकम वापस मिल जाएगी। कंचन के मुताबिक लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से कुछ और पैसे निकल गए।
उन्होंने कस्टमर केयर नंबर पर फिर फोन किया तो पैसा वापस देने का आश्वासन दिया गया लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कोतवाली पुलिस से शिकायत करने के बाद कंचन जब बैंक पहुंची तो उनके खाते से 2.22 लाख रुपये की रकम निकाली गई थी। कोतवाली पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है और जांच जारी है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.