नैनीलात: पहले करते थे अच्छी-खासी नौकरी, लॉकडाउन में हुए बेरोजगार तो बन गए लुटेरे

नैनीताल के बरेली रोड स्थित मार्बल व्यवसायी जयराम चौधरी की दुकान में लूट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

देश में कोरोना को दस्तक दिए एक साल से ज्यादा वक्त हो चुका है। इस महामारी के दौर से देश अभी पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाया है। जबकि कोरोना पर काबू पाने के लिए देशभर में कई महीने तक लॉकडाउन लगाना पड़ा। जिसकी वजह से करोड़ों लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। अब जब हालात ठीक हो रहे हैं तो कुछ लोगों को भले ही नौकरी मिल गई हो, लेकिन कुछ लोग अभी भी बेराजगार हैं। ऐसे में ये कई लोगों ने पैसे की चाह में गलत रास्ता चुन लिया है। ऐसा ही एक मामला नैनीताल में सामने आया है। यहां बरेली रोड स्थित मार्बल व्यवसायी जयराम चौधरी की दुकान में लूट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने जुर्म कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि लॉकडाउन में वो बेरोजगार हो गए थे। काफी कोशिशों के बाद भी जब उन्हें नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने लूट का प्लान बनाया।

आरोपियों के पास से पुलिस ने दो बाइक, दो तमंचा, चार कारतूस, चाकू, 3103 रुपये और आधार कार्ड बरामद किया गया है। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के निर्देशन में पुलिस की तीन टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए लगाई गई। पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। घटना के पांच दिन बाद पुलिस को सर्विलांस और फुटेज से कुछ सुराग हाथ लग गए। बदमाशों ने एक स्थान पर बाइक में पेट्रोल भराते समय डेबिट कार्ड का प्रयोग किया था। इन सबूतों के आधार पर पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। आखिरकार पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही।

क्या करते थे तीनों?
पुलिस की तहकीकात में सामने आया कि एक आरोपी कुलदीप 2009 से 2018 तक पैथोलॉजी का काम करता था। काम नहीं चलने पर वो टूरिस्ट बीजा पर नौ महीने के लिए जार्डन चला गया था। वहां नौकरी नहीं मिल सकी तो देश लौट आया। जबकि दूसरा अजय का नंधौर में ट्रैक्टर चलता है। तीसरा आरोपी सुनील मिश्रा सिड़कुल सितारगंज में पहले नौकरी करता था।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.