नैनीताल: शिक्षक भर्ती घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब, पढ़िये क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड के प्राइमरी और उच्च माध्यमिक स्कूलों में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त हो गई है।

अदालत ने प्रदेश सरकार को सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच कर रिपोर्ट 5 नवंबर तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि मामले में पहले भी सरकार ने कोर्ट में एक शपथ पत्र पेश किया था। जिसमें सरकार ने कहा था कि फर्जी शिक्षकों की भर्ती के मामले में SIT की जांच जल रही है। अब तक करीब 84 शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। जिनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई चल रही है।

पूरे मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से तीन हफ्ते में जांच की विस्तृत रिपोर्ट शपथ पत्र के साथ पेश करने का आदेश दिए था। वक्त बीतने के बाद भी सरकार की तरफ से रिपोर्ट पेश नहीं होने पर मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने नाराजगी जताई और 5 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने को कहा।

क्या है पूरा मामला?
स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी हल्द्वानी ने नैनीताल हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें उसने ये आरोप लगाया कि प्राइमरी और उच्च माध्यमिक स्कूलों में करीब 3500 टीचर्ज की नियुक्ति फर्जी दस्तावेज के आधार पर की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SIT की जांच में कुछ शिक्षकों की डिग्री फर्जी पाई गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। ये सभी फर्जी टीचर अलग-अलग स्कूलों में पढ़ा रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.