पिथौरागढ़: दिल दहला देने वाली घटना, घर में मिली तीन लाश

पिथौरागढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां विकासखंड बेरीनाग के चचरेत गांव में एक मकान में दो साल की बच्ची समेत मां-बाप का शव मिल है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक चचरेत गांव में नारायण सिंह मेहरा अपनी पत्नी सरिता देवी और दो साल बेटी गीतांजलि के साथ रहते थे। शुक्रवार को जब उनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो गांववालों ने नारायण के बड़े भाई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वो वहां पहुंचे और फिर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो वह सकते में पड़ गये। नारायण सिंह मेहरा का शव घर के अंदर फंदे में झूल रहा था। जबकि उनकी पत्नी सरिता देवी और उनकी 2 साल की बेटी गीतांजलि का शव बेड पर पड़ा था।

बताया जा रहा है कि मृतक नारायण सिंह में दिल्ली रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार को वह चौकोड़ी अपनी पत्नी के मायके पहुंचा और अपनी ससुराल से अपनी पत्नी सरिता देवी और बेटी को लेकर गुरुवार को सांईं 5 बजे अपने गांव चचरेत पहुंचा। पत्नी 6 महीने से अपने मायके में ही रह रही थी। उनका विवाह 2015 में हुआ था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.