उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, हुई गिरफ्तारी

राजधानी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल साइट फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम शहजाद बताया जा रहा है और वो लाइन नंबर आठ में रहता है। आरोपी के खिलाफ धारा 295 ए के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।  थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने सोशल मीडिया यूजर्स को चेताया है कि वो किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट अपनी वॉल पर नहीं डालें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है।

आपको बता दें कि आरोपी के भड़काऊ पोस्ट पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भड़क गए थे। कार्यकर्ताओं ने बनभूलपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हिंदू जागरण मंच के महामंत्री सुचित पांडे ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने स्क्रीन शॉट को देखने के बाद फेसबुक एकाउंट चेक किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.