उत्तराखंड: होली से पहले आबकारी विभाग की छापेमारी से हड़कंप, बड़ी मात्रा में शराब बरामद

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के पेटशाल के गांवों में होली से पहले आबकारी विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की।

छापेमारी के दौरान महिलाओं में काफी गुस्सा देखने को मिला। आबकारी विभाग की छापेमारी के दौरान गांव में महिलाओं ने भी हिल्ला बोला। महिलाओं ने शराब की बोतलों को तोड़कर गुस्से का इजहार किया।

वहीं, छापेमारी के दौरान बीटीसी मेंबर के घर से अवैध शराब बरामद की गई। आबकारी पुलिस ने बताया कि शराब बरामद करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, महिलाओं ने कहा कि इलाके के जनप्रतिनिधि जब शराब बेचेंगे तो क्या होगा। महिलाओं के मुताबिक, काफी दिनों से बीटीसी के घर पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही थी। इस बात की शिकायत कई बार आबकारी विभाग से की गई थी, बावजूद इसके आबकारी विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही थी।  

महिलाओं का कहना है कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत की तो जनप्रतिनिधि ने उन्हें गांव से निकालने की धमकी दी। अब आबकारी पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई की बात कर रही है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.