उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन मर्यादा’, गंदगी फैलाने, हुड़दंग करने और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों की खैर नहीं!

उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन मर्यादा एक बार फिर शुरू कर दिया है। तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर अमर्यादित लोगों को मर्यादा सीखाने के लिए पुलिस सभी जिलों में ऑपरेशन शुरू किया है।

यह ऑपरेशन तीन माह कांवड़ मेले तक जारी रहेगा। ऑपरेशन के तहत गंदगी फैलाने, हुड़दंग करने वाले और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों पर पुलिस सख्त रहेगी। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर पिछले साल पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा चलाया था। एक माह के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन को बाद में एक माह और बढ़ा दिया गया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय और बाहर से आने वाले पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। यह वह पर्यटक थे जो पर्यटन स्थलों पर अमर्यादित क्रियाकलापों में शामिल रहते थे। सबसे अधिक कार्रवाई हरिद्वार और देहरादून पुलिस ने की थी। अभियान की सफलता को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों को निर्देश दिया है।

इसके तहत तीर्थ स्थलों के आसपास मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा हुड़दंग और गंदगी फैलाने वाले लोगों का पुलिस एक्ट व अन्य धाराओं में चालान किया जाएगा। कांवड़ मेले की शुरुआत इस बार 14 जुलाई से हो रही है।

डीजीपी ने सभी पुलिस कप्तानों को आगामी मानसून सीजन के लिए भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी से मानसून सीजन में बाढ़, भूस्खलन, जलभराव वाले क्षेत्रों को चिह्न्ति कर ले। आपदा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों पर जरूरी तैयारियों को अभी से किया जाना चाहिए, ताकि समय रहते आपदा से निपटने की कार्ययोजना बनाई जा सके।

जंगलों में प्रतिदिन आग की घटनाएं हो रही हैं। हर दिन सैकड़ों हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस गश्त के दौरान जंगलों के आसपास भी नजर बनाए रखे, ताकि यदि कोई शरारती तत्व यहां पर घूम रहा है, तो कार्रवाई की जा सके। कई बार जंगलों में आग किसी की लापरवाही के कारण ही लगती है। ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.