उत्तराखंड: हरदा की तरफ से किये जा रहे फ्री बिजली, गैस सब्सिडी के वादों की प्रीतम ने निकाली हवा, कहा- अकेले नहीं सामूहिक रूप से तय होगा घोषणापत्र

कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड में सत्ता वापसी के लिए पूरी टीम बदल दी है। नई जिम्मेदारी में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस को मजबूत करने में जुट गई हैं।

गोदियाल जहाँ संगठन की कमजोर कड़ियों को दुरुस्त कर रहे हैं । वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह नई जिम्मेदारी संभालने के बाद से लगातार सरकार की खामियों को गिनाने के साथ ही झूठे वायदों की पोल भी खोल रहे हैं। इसके साथ ही प्रीतम सिंह लगातार कांग्रेस में सामुहिकता की बात कर सबको जोड़ने में लगे हुए हैं। गुटों में बंटी कांग्रेस को लगातार एकजुट एक मुठ करने के लिए प्रीतम कह रहे हैं कि उत्तराखंड कांग्रेस में हर निर्णय सामुहिकता से होगा। भाजपा की तरह हिटलरशाही कांग्रेस में नहीं होगी।

आज विधानसभा में जब पत्रकारों ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से पूछा कि आप कांग्रेस में सामुहिकता की बात कर रहे हैं लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तो कांग्रेस की सरकार आते ही रसोई गैस में 200 रुपए की सब्सिडी देने और मुफ्त बिजली की घोषणा कर रहे हैं। वह अकेले ही निर्णय ले रहे हैं।

इन सवाल के जवाब में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व सीएम हरीश रावत के दावों को खारिज कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि कांग्रेस की सरकार में आने पर पहले राजस्व देखा जायेगा। राजस्व के अनुसार ही योजनाएं बनेगी। जनता के लिए बनने वाली योजनाएं व घोषणाएं कांग्रेस संगठन में आम रायशुमारी से तय होगा।

प्रीतम सिंह का कहना है कि सिर्फ चुनाव के लिए ऐसा कोई सब्जबाग नहीं दिखाए जाने चाहिए, जो बाद में पूरा न हो सके. कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी करेगी और उसमें जो बातें होंगी, कांग्रेस उन्हें पूरा भी करेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.