उत्तराखंड: प्रमोशन में आरक्षण पर ‘पंगा’, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सरकारी कर्मचारी

उत्तराखंड में जनरल और ओबीसी वर्ग के सरकारी कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक बिना आरक्षण पदोन्नति बहाली का शासनादेश उन्हें नहीं मिल जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, अल्मोड़ा में 40 विभागों के कर्मचारियों ने चौघानपाटा में जमा होकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी नहीं मान रही है, जिसको लेकर प्रदेशभर के जनरल, ओबीसी कर्मचारी कार्य वहिष्कार पर चले गए हैं।

न्यूज़ नुक्कड़

उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि पदोन्नति में आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है और इस पर प्रदेश सरकार को फैसला लेना है। बावजूद इसके सरकार इतना सोच-विचार क्यों कर रही है।

न्यूज़ नुक्कड़

वहीं, सरकार का पूरे मामले में कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए बातचीत की जा रही है। हड़ताल किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। तीन मार्च से बजट सत्र शुरू हो रहा है। ये प्रदेश के विकास से जुड़ा मसला है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि मैं आशा करता हूं कि कर्मचारी हड़ताल के फैसले पर दोबारा विचार करेंगे।

न्यूज़ नुक्कड़

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि एससी/एसटी के लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए राज्य सरकारें बाध्य नहीं हैं, क्योंकि यह मौलिक अधिकार नहीं है। कोर्ट ने ये भी कहा कि एससी/एसटी के लोग सरकारी नौकरियों में आरक्षण का दावा नहीं कर सकते, ये राज्य सरकारों की इच्छा पर निर्भर करता है। कोर्ट के इस फैसले का पूरे देश में विरोध हो रहा है।

(हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.