उत्तराखंडः राकेश टिकैत ने सरकार को दी चेतावनी, मांगें पूरी नहीं हुई तो बार्डर पर भी घेराबंदी करेंगे किसान

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने देहरादून में प्रेसवार्ता कर नए कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध जाताया।

राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार से नए कृषि कानून वापस लेने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि कानून वापस नहीं लिए जाने तक किसानो का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ट्रांसपोर्ट पॉलिसी लागू करते हुए ट्रांसपोर्ट व्यवसाइयों को पर सब्सिडी देने की मांग भी की। टिकैत ने कहा कि उन्होंने चीन बॉर्डर के समीप स्थिति गांवों को अलग जोन और संरक्षण के लिए अलग नीति बनाई जाए। टिकैत ने प्रदेश में हिल पॉलिसी लागू करने की पैरवी भी की।

उन्होंने कहा कि मैदान इलाकों के लोग को पहाड़ों में सेवा देने पर कई लाभ दिए जाते हैं। हिल पॉलिसी के तहत पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग को ज्यादा सुविधाएं देने की मांग की, ताकि पलायन पर रोक लगाई जा सके।

राकेश टिकैत ने उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून का समर्थन किया है। राकेश टिकैत ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार बाहरी लोगों को जमीन बेच कर प्रदेश को बेचने काम कर रही है। उन्होंने मजबूत भू-कानून का समर्थन किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में विलेज टूरिज्म पॉलिसी लागू करने की मांग की। बता दें कि काफी समय से उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून की मांग चल रही है।

यह मुद्दा सोशल मीडिया से उठा था और अब राजनीतिक पार्टियों ने इसे बढ़ा मुद्दा बना लिया है। राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार इन मांगों पर अमल नहीं करती है तो किसान बार्डर पर भी डेरा डाल देंगे और सरकार के प्रतिनिधियों की आवाजाही को पूरी तरह बाधित कर देंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.