फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के हरिद्वार में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंची रेप पाड़िता से आरोपी ने छेड़खानी की है।
रेप पीड़िता द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, वो कोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छोड़खानी की। इस दौरान पीड़िता की घड़ी भी टूट गई। पीड़िता के हाथ पर खरोच भी आई है। इस घटना के बाद पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की। शिकायत के बाद सिडकुल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि आरोपी युवक फिलहाल जमानत पर चल रहा है। पीड़िता के आरोप के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित युवती कोट्दवार की रहने वाली है। पीड़िता ने हरिद्वार के रहने वाले युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। हरिद्वार कोर्ट में ही यह मामला चल रहा है। ऐसे में सुनवाई के लिए पीड़िता को हरिद्वार कोर्ट में आना पड़ता है। पीड़िता गवाही के लिए कोर्ट में आई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.