फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के हरिद्वार के पथरी थाना इलाके में एक गांव में देवभूमि को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
मकान मालिक के बेटे पर किरायेदार की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि घर में अकेला पाकर आरोपी ने नाबालिग को हवस का शिकायर बनया। साथ उसने ये धमकी भी दी कि अगर पीड़िता ने इस बारे में किसी को बताया तो वो जान मार देगा। साथ ही घर से भी निकाल देगा।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, मूलरूप से देहरादून की रहने वाली एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहती है। पुलिस ने बताया कि महिला 11 अगस्त को निजी काम से देहरादून गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मकान मालिक के बेटे ने किशोरी को अकेले देखकर बुलाया और उसके साथ रेप किया।
मां जब घर आई तो बेटी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के पिता और मकान मालिक इस बात की शिकायत की। आरोप है कि मकान मालिक ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद थाने पहुंची और पुलिस में पूरे मामले की शियात की। पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.