कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लगाए लॉकडाउन की वजह बड़ी तादाद में लोगों की नौकरियां गई हैं। काम-धंधा बंद होने की वजह से लोग अपने घरों को लौट रहे हैं।
ऐसे में अब लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे लोगों की मदद के लिए अल्मोड़ा में कांग्रेस पार्टी सामने आई है। अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने रैलाकोट गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मदद से जरूरतमंदों को राशन किट बांटा। इस मौके पर पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि उनके और उनकी पार्टी की तरफ से लगातार जरूरतमंदों की मदद की जा रही है।
पूरन सिंह रौतेला ने बताया कि लॉकडाउन लगने के बाद से ही उनकी पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व विधायक मनोज तिवारी के निर्देश पर रुपये जमा कर लोगों के लिए जरूरत का सामान खरीद रही है। अब तक कुल 600 जरूरतमंदों तक राशन किट पहुंचाई जा चुकी है। इसके साथ ही पार्टी की तरफ बड़ी तादाद में लोगों को मास्क भी बांटे गए हैं। पूरन सिंह रौते समेत जिले के दूसरे कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोगों से लोगों से मदद करने की अपील की।
अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.