उत्तराखंड: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 1637 नए ‘डरावने’ केस आए सामने, 12 ने गंवाई जान

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई है। हर दिन राज्य में कोरोना के रिकॉर्ड टूट रहे हैं।

रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में रिकॉर्ड 1637 नए मामले सामने आए है। वहीं मरने वालों की संख्या भी 414 पहुंच गई है।

वहीं पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत भी हुई है। इन नए केसों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 31,973 तक पहुंच गया है। वहीं रविवार को 213 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।

इससे पहले शनिवार को भी राज्य में कोरोना ने रिकॉर्ड बनाया था। शनिवार को सूबे में 1115 नए लोगों को कोरोना ने अपने चपेट में ले लिया था। जिसके बाद से राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30,336 पहुंच गया था। वहीं पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 14 लोगों की मौत हुई थी।

प्रदेश में रविवार को 1,637 नए कोरोना मरीज मिलने के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 10,397 पहुंच गई है। उत्तराखंड में मरीजों की रिकवरी रेट 65.81% है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.